बिहार

बथनाहा के दो होटल में उत्पाद विभाग का छापा

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी अंतर्गत रविवार की देर शाम हाट चौक समीप ततमा टोला में दो होटल में उत्पाद विभाग अररिया के टीम ने छापेमारी कर एक महिला एक पुरुष होटल संचालक को शराब के साथ गिरफ्तार कर साथ ले गई। शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति होटल संचालक अर्जुन दास तथा महिला चंपा देवी बताया गया है। दोनों के होटल से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है । उक्त बातें हैं उत्पाद विभाग अररिया के अवर निरीक्षक अमिताभ दुबे ने बताया ।

वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपी को आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। उत्पाद विभाग यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर किया है । इस अभियान में दर्जनों पुलिस बल शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर शराब की डिलीवरी बिक्री प्रत्येक दिन बड़े पैमाने पर किया जाता है जिसमें कई बार उत्पाद विभाग एवं स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी कर शराब बरामद कर आरोपी को जेल भी भेजा गया है।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: