क्राइमबिहार

देशी-विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

जमुई(मो० अंजुम आलम): एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को देशी-विदेशी शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। शुक्रवार को सोनो थाना क्षेत्र के बटिया चेक पोस्ट के समीप से उत्पाद विभाग द्वारा एक मारुति डिजायर वाहन की तालाशी ली गई। जिसमें से इंपेरियर ब्लू 156 बोतल यानि 59 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के सलैया गांव निवासी सुधांशु कुमार और गिरिडीह जिले के महदोडीह गांव निवासी अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। शराब झारखंड से जमुई को ओर ले जाई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने मलयपुर निवासी विजय चौधरी को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाइक के साथ 14 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि दो अलग-अलग जगह से तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी तस्कर से पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। वाहन चेकिंग अभियान में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, एसआई मु. दिलदार अंसारी, सब इंस्पेक्टर राजा बाबू, सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव, सिमरन भारती, उत्पाद सिपाही अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, विकास, मु. मंजर हुसैन, रामकैलाश महतो, पूजा कुमारी और रूबी खातून मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: