बिहार

शहीद जगदेव बाबू को हर लोग फिल्म के माध्यम से देखना पसंद करेंगे

गया(अरुणजय प्रजापति): शोषितों के लिए आवाज उठाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद पर बनने जा रही बड़े पर्दे की फिल्म के लिए मैगरा के करमौन स्थित जगलाल आईटीआई में युवाओं के बीच ऑडिशन लिया गया।

इसकी जानकारी देते हुए फिल्म निर्देशक अभिजीत गौरव ने कहा कि भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद फिल्म निर्माण समिति के निर्णय के अनुसार पैन इंडिया से 80% कलाकार ग्रामीण क्षेत्रों से लोकल चयन किए जा रहे हैं जिनमें बिहार, झारखंड, यूपी एवं अन्य राज्य के होंगे कलाकार दिखेंगे।

मुंबई, दिल्ली एवं अन्य महानगरों के से एक्सपर्ट 20%कलाकारों को लिया जा रहा है। 80% कलाकारों में कई आर्टिस्ट का पिछले ऑडिशन में चयन किया गया था। ज्ञात हो कि नेक्सजेन ह्यूमैन फिल्मस के बैनर तले जगदेव प्रसाद फिल्म कि शूटिंग कि 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

Advertisements
Ad 1

करीब तीन दर्जन अलग अलग जगहों पर शुटिंग किये जायेंगे जिनमें कुल 98 मुख्य कलाकार इस फिल्म में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म क्राउडफंडिंग से बनाए जा रहे हैं। शोषित, दबे कुचले, पीड़ित और वंचित लोगों के लिए आवाज उठाते रहे शहीद जगदेव बाबू को हर लोग फिल्म के माध्यम से देखना पसंद करेंगे।

फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा जा रहा है। ऑडिशन देने पहुंचे कलाकारों ने बताया कि यह मुझे खुशी हो रही है कि बड़े पर्दे पर फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। बड़े प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण कई युवा फिल्मी दुनिया में जाने का सिर्फ सपने देखते रह जाते हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: