बिहार

घूरना थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर थाना अध्यक्ष राजनंदनी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

थाना अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा सद्भावना एवं शांति पूर्वक पूजा को सफल बनाने में सहयोग करें उपद्रवियों असामाजिक तत्व पर नजर रखें। उन्होंने कहा शराब तस्कर और शराबियों को इस थाना क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र के अमन चैन के लिए उपस्थित लोगों से पुलिस को सहयोग करने के लिए कहा गया।

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!