बिहार

फुलकाहा में माथे पर ला रहे साढ़े छह किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज पंचायत के कोशिकापुर गांव स्थित सीमांकन पिलर संख्या 186/1 के समीप से नेपाल से एक गांजा तस्कर माथे पर बैग में ला रहे साढ़े छह किलो गांजा समेत एक तस्कर को फुलकाहा एसएसबी बीओपी के जवानों ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर फुलकाहा एसएसबी कंपनी कमांडर आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई किया गया है।

एसएसबी कंपनी कमांडर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नेपाल से माथे पर बैग में भरकर भारतीय क्षेत्र में गांजा लाया जा रहा है इसी के आलोक में एसएसबी जवानों को सीमा पर तैनात किया गया था। तैनात करने के बाद एसएसबी को इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है। गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के नावबगंज पंचायत के कोशिकापुर गांव के संजय यादव बताया जाता है।

एसएसबी कंपनी कमांडर ने बताया कि बार्डर के पिलर संख्या 186/1 के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे तीन तस्कर को एसएसबी जवानों ने देखा। तस्कर एसएसबी जवानों को देखकर भागने की कोशिश किया। जवानों ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि एसएसबी के द्वारा कोशिकापुर बार्डर के समीप साढ़े छह किलो गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

जिसे मेडिकल जांच कराने के बाद केस दर्ज कर उसे अररिया जेल भेज दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गंजा की कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है। इस अभियान में फुलकाहा कंपनी कमांडर आनंद सिंह भंडारी के अलावे कंपनी कमांडर हरमीक सिंह, देवा कोला साईनाथ, प्रकाश कुमार, स्वतंत्र कुमार, महिला कांस्टेबल संगीता यादव, पूजा सिंह शामिल थे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: