बिहार

लॉकडाउन में सादगी से कल मनेगी ईद, घरों में अदा होगी ईद की नमाज

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): कोरोना संक्रमण को लेकर हर ओर परेशानी का दौर चल रहा है। ऐसे में लॉक डाउन के चलते हर पर्व त्योहार सादगी से मनाकर लोग एक संदेश भी दे रहे है की जान है तो जहान है। इधर एक माह से चल रहे मुस्लिम समाज के पवित्र त्योहार माहे रमजान का तीसवां रोजा गुरुवार को सम्पन्न होते ही शुक्रवार को ईद उल फित्र का पर्व पूरी सादगी से शुक्रवार को मनाने की तैयारी लोग कर चुके है। लॉकडाउन को लेकर बाजार बंद है। ऐसे में सरकारी निर्धारित समय पर बाजारों में सेवइयां आदि की खरीदारी होती रही है। लोग नए कपड़े भी नहीं के बराबर लिए है जिससे घरों में रहे पिछले साल के कपड़े में ही ईद मनाया जाएगा। वही मस्जिदों में तालाबंदी है जिससे घरों में ही ईद की नमाज अदा की जाएगी। गुरुवार को सुबह बाजारों में ईद के लिये मीठी सेवइयों इत्र और जरूरत के अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोगो का उत्साह खरीदारी के दौरान साफ दिखाई दिया। चाहे जैसा भी समय चल रहा हो रमजानुल मुबारक के तीस रोजे पूरे होने पर अल्लाह के तरफ से इनाम के रूप में ईद का पर्व मनाया ही जाना है। 

Advertisements
Ad 1

Related posts

लेबर डे की छुट्टी के बीच कुछ निजी स्कूलों में पढ़ाई, नियमों के पालन पर उठे सवाल

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ की शुरुआत, ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चों के लिए खुले ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

error: