बिहार

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पूर्व सैनिक सह पूर्व मुखिया के पत्नी की चाकू गोंदकर की हत्या!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): फतुहा में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोंदकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से आराम से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। वही FSL की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सेना के सेवानिवृत्त सैनिक सह पूर्व मुखिया राम प्रसाद राय अपने इलाज के लिए नवादा गए थे । उनकी पत्नी दर्पण देवी 65 वर्ष की घर में अपनी बहन की बेटी पूजा कुमारी के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी कोचिंग के लिए निकल गई। इसी बीच कुछ अपराधी घर में घुस आए और दर्पण देवी से लूटपाट करने लगे। बताया जा रहा है कि दर्पण देवी ने इस लूटपाट का विरोध किया। इसी क्रम में अपराधियों ने तेज हथियार (चाकू) से गला पर गोंदकर दर्पण देवी की हत्या कर डाली और सोने के चेन सहित कई अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कोचिंग से जब छात्रा पूजा कुमारी अपने घर लौटी तो अपनी मौसी का शव बेड पर खून से सना हुआ देखते ही आवाक रह गई। उन्होंने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही डीएसपी और फतुहा थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। फतुहा डीएसपी सीयाराम यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फतुहा थानान्तर्गत ग्राम रायपुरा में घर में सो रही एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिये जाने की सूचना प्रतिवेदित हुई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर घटना की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी फूटेज देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मृतक महिला के गले का चेन व दाहिने हाथ की अंगूठी गायब है, जबकि नाक व कान की ज्वेलरी व घर का सभी सामान ज्यों का त्यों है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। FSL की टीम द्वारा घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है। काण्ड के अनुसंधान में डाॅग स्क्वाॅयड, सीसीटीवी विश्लेषण विशेषज्ञों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: