बिहार

मैगरा-छकरबंधा रोड हुआ बदहाल, लोगों को आने-जाने में हो रहे दिक्कत

गया(अरुणजय प्रजापति): डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना अंतर्गत सेवर पंचायत के बिकुआ कला से जाने वाली रास्ते मैगरा-छकरबंधा रोड बारिश के चलते सड़क बदहाल हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 से कट कर बना मैगरा-छकरबंधा रोड से होकर पड़े अधिकारी का काफिला जाता है।सेवर सीआरपीएफ 159,छकरबंधा सीआरपीएफ 159,कोबरा 205 व छकरबंधा थाना के कई बड़े अधिकारियों के काफिले इस रोड से होकर गुजरता है।

इस रोड से होकर नक्सल अभियान एसपी, एसएसपी, डीएम,पूर्व मुख्यमंत्री हो या फिर सासंद का काफिला जाता है।इसके बावजूद इस रोड को आज तक बनाया नही गया है।स्कूली बच्चे से लेकर एम्बुलेंस मरीज लेकर जाता है औऱ गाड़ी फस भी जाता है।प्रतिनिधि हो या फिर अधिकारी इस रोड रोजाना जाते है फिर भी इस रोड को किसी तरह से को ठोस कदम नही उठाया गया है कि इस को रोड को बनाया जाय।बरसात में अब इस रोड पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा