बिहार

चहारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं को हो रही है काफी परेशानी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अब्दुल मजीद टोला हनुमाननगर में चहारदीवारी एवं बेंच डेक्स नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं असामाजिक तत्वों के द्वारा , कई आपत्तिजनक सामग्री परिसर सहित कक्षा के बरामदे पर फेक दिया जाता है। विद्यालय में बने शौचालय को भी चहारदीवारी नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जबकि परिसर में बर्षो बने रसोई घर ध्वस्त हो गया है जिस कारण बच्चे के क्लास रूम में एमडीएम का भोजन बनाया जाता है।

इसको लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक मो०सलाउद्दीन ने बताया कि मेरे द्वारा बार-बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज, ग्राम पंचायत अचरा के मुखिया एवं शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार पांच रोज पहले मुखिया जी विद्यालय देखने आए हुए थे। बताते चले कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के रोज नए-नए निर्देश के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय का स्थिति बदलने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर सीमावर्ती पंचायत के विद्यालयों में सुलभ शौचालय, चारदीवारी, रसोईघर, बेंच, डेक्स, आदि समस्याओं का भरमार लगा हुआ है।

Related posts

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट