बिहार

जमुई में नो एंट्री का उलंघन करने पर 5 दर्जन वाहनो को डीटीओ ने किया जब्त, लगाया जुर्माना!

जमुई(मो० अंजुम आलम): नो एंट्री का उलंघन कर शहर में प्रवेश करना वाहन चालकों को मंहगा पड़ा। जहां शुक्रवार को अधिकारियों ने शहर के विभिन्न जगहों से नो एंट्री का उलंघन कर बाजार में प्रवेश करने वाले 5 दर्जन वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि
शहर में नो एंट्री लगने के दो दिनों तक तो स्थिति सामान्य रही लेकिन फिर मालवाहक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में होने लगा। फिर नो एंट्री का कोई प्रभाव शहर पर नहीं रहा और जगह-जगह जाम की समस्या भी बनी रहती थी। लेकिन नो एंट्री के उलंघन की भनक किसी तरह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को लग गई और उन्होंने सख्त लहजे में परिवहन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम का निर्देश मिलते हैं डीटीओ कुमार अनुज, मोटरयान निरीक्षक राजीव रंजन कचहरी चौक से सटे स्टेडियम गेट के सामने तैनात हो गए। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मालवाहक वाहनों को जप्त कर स्टेडियम में लगा दिया गया। नो एंट्री में प्रवेश करने वाले पांच दर्जन वाहनों को जप्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों को 4 लाख का फाइन लगाया गया है।कई वाहन चालक द्वारा तत्काल फाइन जमा किया गया है। शेष वाहनों से फाइन वसूलने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि नो एंट्री को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस को भी सक्रिय होना होगा। इस फैसले की जानकारी लोकल पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गई है.

Advertisements
Ad 2

मोटरयान निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि हर हाल में नो एंट्री का पालन वाहन चालकों को करना होगा। उन्होंने कहा कि आगे से इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। जिला प्रशासन के इस निर्देश का पालन वाहन चालकों को करना चाहिए। कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पाटलीपुत्र में चलाया गया मैं भी केजरीवाल कार्यक्रम

राजद का महिला और दलित विरोधी चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया : डॉ० भट्ट

फुलवारी के शहरी व ग्रामीण इलाकों में राम जन्मोत्सव की धूम