बिहार

शराब के नशे में यात्री गिरफ्तार, रेल पुलिस की कार्रवाई

पटना/बक्सरियारपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) राजकीय रेल पुलिस, पटना द्वारा बीते 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना के निर्देश पर की गई।

Advertisements
Ad 1

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे स्टेशन बक्सरियारपुर के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को रेल पुलिस ने हिरासत में लिया। जांच के बाद अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज किया गया। रेल पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि कुल 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है, जबकि मारपीट अथवा अवैध मादक पदार्थ की कोई बरामदगी नहीं हुई है। अन्य किसी प्रकार की बरामदगी शून्य पाई गई। राजकीय रेल पुलिस, पटना ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: