बिहार

सलैया एसएसबी डी 29 बटालियन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया

इमामगंज(अरुणजय प्रजापति): पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया एसएसबी डी 29 बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. यह अभियान सलैया बाजार, मंझौली, पकरी, बोधया व ऐधारा गांव में चलाया.

इस अभियान में सलैया माध्यमिक विद्यालय के बच्चे के अलावे ग्रामीणो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाने का ही है. इस दौरान उपस्थित एसएसबी के अधिकारी व जवानों ने लोगों से अपील की नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा.

तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है. नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है. इसलिए नशा छोड़ कर नशा मुक्त भारत बनाने का हम सब संकल्प ले. इस मौके पर जवान व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: