बिहार

नाबालिगों में नशे की लत, अंधकार में भविष्य…

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटना के विभिन्न इलाकों में नशे की लत में नाबालिग बच्चे ऐसे लीन हैं, की खुलेआम नशा करते देखे जाते हैं। ऐसे में एक ताज़ा तस्वीर चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिमंदिर गली में नाबालिग बच्चों के बीच नशे जैसी गतिविधियों की सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली-कूचों में छोटे-छोटे बच्चे खुलेआम संदिग्ध पदार्थों का सेवन करते देखे जा रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये बच्चे अक्सर झुंड में दिखाई देते हैं और हाथ में छोटे पैकेट लेकर नशे की लत के शिकार नजर आते हैं। इससे न केवल इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, बल्कि इलाके का सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

पटना पुलिस, स्थानीय पुलिस के लगातार समझाइश, जागरूकता अभियान और स्थानीय लोगों द्वारा डांट-फटकार के बावजूद भी कुछ नाबालिग बच्चे खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, सवाल यह है कि नाबालिगों तक नशीले पदार्थ आखिर पहुंच कैसे रहे हैं? और क्या जिम्मेदार विभाग समय रहते ठोस कदम उठाएंगे?

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: