बिहार

आपत्तिजनक सामग्री के साथ कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पीरबहोर और सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक हॉस्टल में छात्रों के बीच आपसी विवाद के दौरान मारपीट और सुतली बम के प्रयोग का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुतली बम बनाने में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री के साथ कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, पूर्व में घटित इसी तरह की घटनाओं के मद्देनज़र संबंधित क्षेत्रों एवं हॉस्टलों में लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस ने सभी छात्रों से आपसी सद्भाव बनाए रखने, किसी भी प्रकार के विवाद या मारपीट से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: