बिहार

गौरीचक थाना पहुंच दर्जनों महिलाओं ने ली शराब न बनाने की शपथ

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिहार सरकार के शराबबंदी की सफलता के लिए गौरीचक थाना पुलिस ने एक बार फिर ग्रामीणों को शराब न बनाने की शपथ दिलाई है। गौरीचक थाना की इस अच्छी पहल और अच्छे काम के लिए किया गया प्रयास अब रंग ला रहा है। एसएचओ लालमणि दुबे के नेतृत्व में गौरीचक थाना क्षेत्र के बरामा गांव की बहुत सी महिलाएं सोमवार को थाना पहुंची। ये महिलाएं अवैध शराब के निर्माण में लगी हुई थी वे महिलाएं खुद थाने में आकर शपथ पत्र दाखिल कर हस्ताक्षर बनाई है कि ना वो खुद अब शराब बेचेगी और ना अबैध शराब बेचने । अवैध शराब निर्माण से तौबा करने वाली महिलाओं में रेखा कुमारी, पार्वती देवी, जितनी देवी ,अनिता देवी, उषा देवी, सोमरिया देवी, कमलेश चौधरी ,कुसुम देवी, मालती देवी, रंजू देवी ,सरिता देवी ,सुदमिया देवी ,सरिया देवी ,जगदीश महतो, लीला देवी, अनिता देवी ,रघुवीर मांझी ,प्रदुम्न मांझी, कुसुम देवी, मिन्ता देवी, कांति देवी आदि शामिल रही.

एसएचओ लालमणि दुबे ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में गौरीचक थाना परिसर में आये महिलाओं व पुरुषों को शराब नहीं पीने और शराब निर्माण नही करने की शपथ दिलायी गई। इनलोगों ने शराब नहीं पीने तथा शराब बंदी को शत प्रतिशत लागू करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ लेकर काफी खुश नजर आए । इसके पश्चात् उनके द्वारा अपना अपना हस्ताक्षर कर जमा कराया गया । शपथ में कहा गया कि अब वे शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। साथ ही सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग करेंगे।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा