बिहार

जिला पदाधिकारी अररिया में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार द्वारा जोकीहाट एवं अररिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किये गये सर्वेक्षण कार्य, शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण एवं भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त करने, मृत एवं डुप्लीकेसी से संबंधित सत्यापन, आदि के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि इस पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करना और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किया जाये।

Advertisements
Ad 1

मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता अररिया चंद्रशेखर, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया रवि प्रकाश सहित संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ गण उपस्थित थे।

ज्ञातव्य हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित है। साथ ही यदि किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो 1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

error: