बिहार

निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी, पटना द्वारा आज निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है, जिसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ (Electoral Registration Officers) को निर्देश दिया कि वे गणना फॉर्म (Enumeration Form) के वितरण एवं संग्रहण सहित अभियान के प्रत्येक कार्य की नियमित मानिटरिंग करें। इसके लिए एक सुदृढ़ अनुश्रवण तंत्र (Monitoring System) विकसित करने को भी कहा गया।

सभी ईआरओ को अपने–अपने कार्यालय में डेडिकेटेड कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सहायक निर्वाची रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (AERO) को भी कंट्रोल रूम को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि आज सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ (Booth Level Officers) और बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा–निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाओं में जो बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: