बिहार

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने पटना के नौबतपुर थाना अध्यक्ष मंजीत ठाकुर के खिलाफ जांच का आदेश देते हुए पटना आईजी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप कार्यालय के बाहर का है, जहां नौबतपुर थाना अध्यक्ष मंजीत ठाकुर पर दर्जन भर पत्रकारों के साथ गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है.

घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद सिटी एसपी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मामला और गरमा गया। इसके बाद श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले महासचिव मुकुंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आकाश कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने डीजीपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना आईजी को जांच का जिम्मा सौंप दिया है. निर्देश दिया गया है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि आरोपी थानेदार मंजीत ठाकुर का पूर्व में भी विवादों से जुड़ा इतिहास रहा है. मनेर थाना में तैनाती के दौरान उन्हें एक विवाद के कारण क्लोज किया गया था. इसके बाद खुसरूपुर थाना में भी जमीन विवाद से जुड़े मामले में उन पर कार्रवाई हुई थी. पटना सिटी के चौक थाना में तैनाती के दौरान कार्य में लापरवाही के आरोप में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात भी सामने आई थी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है. अब सभी की नजर आईजी की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related posts

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

error: