बिहार

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

फुलवारीशरीफ, अजित। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइसेंज पटना में बुधवार से स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की गई. 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत संस्थान परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल शुरू की गई।

कार्यक्रम प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, उप-चिकित्सा अधीक्षक, संकाय सदस्य, नर्सिंग कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और इसे नियमित आदत में शामिल करने का संकल्प लिया.

संस्थान परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता संबंधी संदेश लगाए गए हैं. आगामी दिनों में साफ-सफाई, जागरूकता और सहभागिता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और इसे तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाए रखने का निर्णय भी लागू किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी कर्मियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है. संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को साफ-सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपाय अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान पूरे परिसर में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी. अस्पताल प्रशासन का मानना है कि स्वच्छ वातावरण से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलती है और संक्रमण के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

Related posts

रक्तदान की मिसाल बने सोनू खान जकी, यूथ ब्लड डोनर्स क्लब ने 1300 से अधिक लोगों को दिलाया जीवनदान

एम्स पटना में अब फोरेंसिक की पढ़ाई होगी और अधिक व्यवहारिक, छात्रों को मिलेगा अदालत जैसा प्रशिक्षण

अब कंप्यूटर चलाकर बदलेंगे मुसहर बच्चों का भविष्य, डिजिटल शिक्षा से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में बढ़ाएंगे कदम

error: