क्राइमताजा खबरेंबिहार

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, गोली से बचे गए लेकिन लाठी-डंडे से गंभीर जख्मी

समस्तीपुर: जिले के समस्तीपुर में पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता पर जानलेवा हमला की खबर सामने आरही है, ऐसा बताया जा रहा है की पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता अरुण राय पर इलाके के ही कुछ असामाजिक तत्त्वों ने अचानक हमला बोल दिया. उनपर पहले रॉड, लाठी-डंडे से हमला किया फिर विरोध करने पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की. लेकिन बीजेपी नेता की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी हालांकि लाठी-डंडे से मारपीट के बाद वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने हमला किया है वे स्थानीय राजद विधायक के समर्थक हैं और किसी ख़ास समुदाय से आते हैं. दो समुदाय के बीच इस मामले को लेकर हुए भारी तनाव को लेकर मौके पर कई थानों के काफी संख्या में पुलिसबल के साथ ही दंगा निरोधी वाहन को भी तैनात कर दिया गया है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: