बिहार

जनकल्याणकारी योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा

अररिया, रंजीत ठाकुर : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद में चल रही जन उपयोगी महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रगति लाने हेतु मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रोजी कुमारी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये,ताकी महत्वाकांक्षी योजनाएं ससमय पूर्ण हो सके।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि ससमय पीसीसी सड़क निर्माण सुनिश्चित करने,पेयजल की उपलब्ध सुनिश्चित करने के क्रम में चापाकल अधिष्ठापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए जिले में बन रही उप स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज प्रखंड,पलासी प्रखंड तथा कुर्साकांटा प्रखंड में जल्द कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला अंकेक्षक प्रबंधक डीआरडीए,आंतरिक अंकेक्षक,कनीय अभियंता,तकनीकी सहायक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: