बिहार

बीजेपी कार्यालय में दही चूडा का कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नालंदा, राकेश। नालंदा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन राणा बीघा स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में किया गया। दही चूड़ा भोज के पूर्व एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन में संयोजक नहीं बनाने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा नीतीश कुमार के शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Advertisements
Ad 1

इंडिया महागठबंधन में संयोजक का पद नहीं देने के पीछे की वजह सिर्फ यही है कि नीतीश कुमार आप किसी भी दायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं कर सकते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन में ना तो ताल है और ना ही कोई मेल है। तालमेल होने के लिए आपकी विचारधारा,सोच में एकरूपता होनी चाहिए। किसी को अपना वंश चलना है तो किसी को अपना परिवार बढ़ाना है तो किसी को भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे बचाना है। यही कारण है कि महागठबंधन में एकता नहीं है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: