बिहार

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया

दिल्ली, सोनू कुमार :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखें और स्वयं से यह प्रश्न करें कि उनके कार्यों से देश को किस प्रकार लाभ हो सकता है और उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है। श्री मोदी ने ये बातें आई.आई.टी. दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पीढ़ी अपने समय की विशिष्ट चुनौतियों का सामना करती है और अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि स्नातक विद्यार्थियों द्वारा अगले 30 से 35 वर्षों में किए जाने वाले कार्य का देश के विकसित भारत के मार्ग पर महत्वपूर्ण असर पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नए क्षेत्र उभर रहे हैं, जो युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और ड्रोन जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता की यह पहल विकसित भारत के निर्माण के लिए एक मजबूत आधार का काम करेगी।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया के युग में उत्पन्न होने वाले विकर्षणों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वेतन, नौकरी या कार्यक्षेत्र के आधार पर दूसरों से अपनी तुलना करने से बचना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि जीवन कोई लीडरबोर्ड नहीं है और किसी की यात्रा दूसरों से प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि स्वयं से प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे हर दिन पिछले दिन से बेहतर बनने के लिए प्रयासरत रहें।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने भारत के शिक्षा तंत्र को शिक्षार्थी-केंद्रित, अनुसंधान-आधारित और भविष्य के लिए तैयार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के संस्थानों में नया आत्मविश्वास जगाया है। उन्‍होंने कहा कि देश के कैंपस न केवल स्नातक, बल्कि नवप्रवर्तक, शोधकर्ता और राष्ट्र निर्माता भी तैयार करने में सक्षम हैं।

आई.आई.टी. दिल्ली के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हरीश साल्वे और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी भी समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आई.आई.टी. दिल्ली में ‘परम प्रज्ञा’ नामक एक उच्च दक्षता की कंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन भी किया।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: