बिहार

अपराधियों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, जलकर हुआ खाक

गया(अरुणजय प्रजापति): बिहार के गया में अपराधियों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. आग से ट्रैक्टर धू-धू कर जला. ट्रैक्टर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई है.

गया के मैगरा थाना क्षेत्र में हुई घटना

यह घटना गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र में हुई है. जानकारी के अनुसार मैगरा थाना के चंंदरिया गांव के रहने वाले उमेश यादव ने अपने ट्रैक्टर को घर के बाहर खड़ा किया था. इस बीच रात्रि में मौका देखकर अपराधियों द्वारा ट्रैक्टर में आग लगा दी गई. ट्रैक्टर मालिक ने सुबह के 5 बजे देखा तो वाहन में आग लगी हुई थी. शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रैक्टर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था.

अज्ञात अपराधियों ने की घटना

इस घटना को अपराध अज्ञात अपराधियों द्वारा रात्रि को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों की मानें, तो होली के दिन बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. कुछ ग्रामीणों को आशंका है, कि उसी विवाद के कारण ट्रैक्टर में आग लगा देने की घटना की गई है. फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है, लेकिन इस मामले में कई को शक के घेरे में रखा गया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर गुरुवार को पहुंची है.

विवाद में घटना की आशंका

इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष के अनुसार एक ट्रैक्टर में आग लगने की घटना हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. होली पर्व के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस बिंदु पर भी पुलिस की छानबीन चल रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related posts

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के कार्यों की हुई समीक्षा

बाइक चोरी मामले में पांच आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, एक महिला गिरफ्तार!

फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 920 बोतल नेपाली शराब बरामद; एक गिरफ्तार!

error: