झारखण्ड

गौ तस्करी का किया भंडाफोड, दो तस्कर धराये

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): झरिया थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का भंडाफोड मंगलवार को अहले सुबह झरिया पुलिस छापामारी कर किया. गौ वंश के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल व हिरासत में लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है.

Advertisements
Ad 1

गुप्त सूचना के आधार पर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा को फोन पर सूचना मिली की कुछ लोग गौ बंश लेकर प्रतिबंधित स्थान ले जा रहे है. जिसपर श्री झा ने गस्ती दल के पुअनि सच्चिदानंद गुप्ता तत्काल सूचना दी. गस्ती दल का नेतृत्व कर रहे पुअनि सच्चिदानंद गुप्ता ने बनियाहीर डीएवी स्कूल मोड के समीप गुप्त रूप से छापामारी की. पुलिस टीम को देखते ही तस्करी में शामिल लोग भागने लगे. इसी दौरान दो मवेशी के साथ भाग रहे दो तस्कर को पुलिस टीम दौडाकर पकडने मे सफलता हासिल की. जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गये दोनों व्यक्ति फुसबंगला कंगाली पट्टी का बताया जाता है.

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: