क्राइमबिहार

प्रेम प्रसंग में मजदूर की हत्या!

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के एक्वा सिटी में प्रेम प्रसंग में एक मजदूर को अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद बदमाशों ने मृतक के चेहरे पर पंचा वाले अंगुली से लहूलुहान कर दिया। यह घटना सोमवार की देर रात्रि का बताया जाता है। मृतक मजदूर की पहचान सीतामढ़ी जिला के थाना बेलसर भटौलिया के निवासी दरिक्षण राय का पुत्र 32 वर्षीय मिश्रीलाल राय का रूप में हुई है। वही हत्या से मजदूरों में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेजा गया। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मजदूर की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। सभी पहलू पर जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: