बिहार

अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर निगम का चला बुलडोजर लोगों ने किया पथराव एक घायल!

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ स्थानीय पुलपर स्थित चौक बाजार रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर नगर निगम का चला बुलडोजर ज्ञात हो कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने को लेकर प्रथम फेज में नाला निर्माण कराया गया है जिसके बाद अति व्यस्ततम इलाके चौक बाजार रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आज नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी जिसके बाद स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा जबकि दुकानदारों ने कहा कि त्यौहार है जब तक त्यौहार है तब तक किसी प्रकार के कार्रवाई ना करें त्यौहार खत्म होने के बाद ही हम लोग जो नगर निगम का निर्देश है

उसने क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर देंगे इस बात को निगम अधिकारियों ने भी मान लिया परंतु अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की खानापूर्ति करने के लिए बुलडोजर से दुकान के आगे बने चबूतरे को तोड़ने लगी उसी दौरान ऊपर से एक पत्थर नीचे खड़े व्यक्ति के सिर में आकर लगी जिससे उक्त व्यक्ति की सिर फट गई जिसके बाद स्थानीय लोगों उग्र होकर नगर निगम कर्मियों एवं बुलडोजर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद नगर निगम कर्मी भाग खड़े हुए एवं एक कर्मी को लोगों ने मारपीट करने लगे इसके बाद कुछ लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर उक्त कर्मी को छोड़ा गया घटना की सूचना मिलते हैं लहेरी थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: