ताजा खबरेंबिहार

एम्स पटना में कोरोना टिका का दूसरा डोज मिलना शुरू 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स पटना में सोमवार को शाम पांच बजे तक कुल 34 मरोजो का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा था । नोडल कोरोना ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में अब कोरोना मरीजो की भर्ती में भारी कमी देखी जा रही है। मात्र एक ही 55 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जो दानापुर के गोला रोड के रहने वाले हैं। वहीं कोरोना से एक भी मरीज की मौत नही हुई है और कोई भी मरीज डिस्चार्ज नही किया गया है.
उधर सोमवार को एम्स पटना में कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक देना शुरू की गई है। जिन लोगों को 28 दिन पहले पहली खुराक दी गई थी, उन्हें सोमवार से दूसरी खुराक दी जा रही है। एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सबसे पहले डॉ रुचि सिन्हा पैथोलॉजी के प्रोफेसर ने कोरोना टिके की दूसरी खुराक ली हैं. उसके अलावा डॉ अनिल कुमार, डॉ अनूप कुमार, डॉ अमित राज समेत कुछ फैकल्टीज ने भी आज कोरोना टिका का दूसरा डोज लिया है।

Related posts

श्री दादी जी झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

error: