नई दिल्ली

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हो या निगेटिव, मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते अस्पताल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से मची हाय तौबा के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यदि किसी मरीज के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है तो उसे अस्पताल में भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता।कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हो या निगेटिव लेकिन मरीज को अस्पताल में इलाज के लिए जगह जरूर दी जायेगी.स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए कोरोना की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है।नई नीति के तहत कोविड हेल्थ फेसिलिटी में बिना पॉजिटिव रिपोर्ट के भी अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि अस्पतालों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भी जगह सुनिश्चित की जाए.स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल में भर्ती होने के मानदंडों को संशोधित किया है. इसके साथ ही राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी कोविड संदिग्ध रोगियों का भी अस्पताल में उपचार सुनिश्चित किया जाये।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के परिचय-पत्र स्वीकार किए

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल दिल्ली आएंगे

शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार सुरक्षित करना नहीं, बल्कि आर्थिक प्रगति को मजबूत करना भी होना चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मु

error: