बिहार

जरूरतमंदों के बीच लगातार साईं का प्रसाद वितरण, लोगों को मिल रही राहत

Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): साई का प्रसाद भोजन पिछले सात दिनों से साई कृपा एवं अन्नपूर्णा माँ की कृपा से निरंतर चल रहा है। खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता अनन्त अरोड़ा ने बताया इस छोटे से प्रयास और सेवा का अवसर प्रभु ने प्रदान किया यह हमलोगों का सौभाग्य है। इस सेवा कार्य का पूरा भोजन घर का बनाया जा रहा है ।यह सेवा निशुल्क है। रुचि अरोड़ा और उनकी सहयोगी रोज प्रसाद तैयार कर कई घरों में भेजा जा रहा है। स्लम एरिया में भी कई लोगों के बीच यह सेवा निरंतर चल रही है।अनन्त अरोड़ा ने बताया पिछले कई दिनों से कई लोगों के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर की भी सेवा की जा रही है. कई लोगों को रक्त सेवा भी की जा रही है। साथ मे बहुत लोगों को अस्पताल एवं डॉक्टर के लिए दिशा निर्देश भी दिया जा रहा. यह सारी सेवा प्रभु की प्रेरणा से प्रभु के द्वारा करवाई जा रही है। इस सेवा में अद्भुत आनंद है। सेवा ही धर्म है मानवता है।इस कार्य मे अनंत अरोड़ा, रुचि अरोड़ा, रुपाली अरोड़ा, शिवम अरोड़ा एवं उनकी पूरी टीम रंजीता, अनु, शोभा पूरी मेहनत से सहयोग कर रही हैं।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: