बिहार

शराब माफियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी!

गया/आमस(अरुणजय प्रजापति): आमस पुलिस ने शराब माफियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी व शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की काम कर रहे हैं। जिसके लेकर शराब माफियों के हर अड्डे पर छापेमारी की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने शनिवार की सुबह लालाडीह गांव गहन छापेमारी की जहां के बधार से एक क्विंटल महुआ, डेढ़ क्विंटल लमीठ्ठा व 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली की लालाडिह गांव के पास भारी मात्रा में शराब मनाने का कार्य किया जाता है। जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर शराब बनाने के भारी मात्रा में सामाग्री बरामद किया है जिसमे एक क्विंटल महुआ डेढ़ क्विंटल मीठा और 70 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस के भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा।जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: