बिहार

मुख्य पूर्वी कोसी कजला साइफन आरडी 121के समीप एक 48 वर्षीय युवक पानी में डूबा


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल एवं थाना अंतर्गत पोसदाहा पंचायत, ग्राम पुलहा,वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय अर्जुन दास के 48 वर्षीय पुत्र परमेश्वर सरबरिया आज शनिवार के करीब 11:00 मुख्य पूर्वी कोसी कजला साइफन आर डी 121 के समीप छोटे पुल से पैदल पार करने के क्रम में फिसल कर पानी में गिर गया। युवक के गिरते ही उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गया।

देखते-देखते ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया, वहीं स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को पानी में खोजने का काफी प्रयास किया, परंतु नहीं मिलने पर घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी नरपतगंज एवं थाना अध्यक्ष बथनाहा तथा नरपतगंज को दिया गया। सूचना पाते ही अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर कई घंटों तक खोजबीन किया गया परंतु युवक का कहीं पता नहीं चल पाया।

शाम तक एसडीआरएफ़ की टीम एवं स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजने के बावजूद भी युवक नहीं मिल पाया है। अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कल फिर युवक को खोजने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मौके पर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ शाम तक मौजूद रहे।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: