बिहार

डीएसपी के लिए चयनित होने पर कीर्ति को दी बधाई

पटनासिटी: बीपीएससी से मालसलामी जमुनापुर, पटना सिटी के नरेन्द्र चन्द्रवंशी की पुत्री कीर्ति कमल को डीएसपी पद के लिए चयनित होने पर आज भारतीय चन्द्रवंशी कल्याण परिषद् और भारतीय चन्द्रवंशी एकता मंच के पदाधिकारीगण उनके गृहनिवास पर जाकर उन्हें बधाई दी ।इस दौरान काशीनाथ चन्द्रवंशी ,चन्द्र प्रकाश ‘ तारा ‘ राजू चन्द्रवंशी और हरिनन्दन प्रसाद चन्द्रवंशी ने उन्हें आराध्य जरासंध जी महाराज की तस्वीर भेंट की और साथ ही उनके कठिन परिश्रम और संकल्पित लगन की प्रशंसा की । पिता नरेन्द्र चन्द्रवंशी को भी समाज की ओर से ऐसी दिव्य पुत्री के लिए बधाई दी और कहा , ‘ आज समाज के साथ-साथ पटना सिटी का भी मान – सम्मान बढ़ा है । कीर्ति ने सिद्ध कर दिया है कि बेटियाँ पढ़ेंगी तो बेटियाँ बढ़ेंगी।

Related posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नवीन पुलिस केंद्र में फहरा तिरंगा, SSP पटना ने किया परेड का निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर पियरपुरा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, पुलिसिंग होगी और मजबूत

देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

error: