झारखण्ड

कोयला तस्करी का भंडाफोड अवैध कोयला ‌लदा 3 हाइवा पकडाया

धनबाद: धदनसार थाना क्षेत्र में अवैध कोयला का गोरखा धंधा ‌रुकने का‌ नाम नहीं ले रहा है. बस्ताकोला क्षेत्र के बस्ताकोला कोलडंप से कोयला ट्रांस्पोर्ट की आड़ में अवैध कोयला तस्करी का भंडाफोड हुआ। शुक्रवार की रात चांदमारी कांटा के समीप अवैध कोयला लदे तीन हाईवा को सीआईएसएफ ने पकड़ा. हाईवा को पकड़कर धनसार पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.जानकारी के‌ अनुसार उक्त क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से बीसीसीएल कोलडंप से कोयला ढुलाई की आड़ में कोयला तस्करी का धंधा चलाया जा रहा था. जिसकी सूचना सीआई एस एफ डीआईजी विनय काजला को मिली. डीआईजी ने एक टीम गठित किया. तय समय पर टीम छापामारी कर चांदमारी कांटा घर के समीप से तीन हाइवा अवैध रुप से लोड कोयला जब्त किया. सूचना पाकर डीआईजी विनय काजला पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रहे है.

कईयों का गर्दन फसना तय:

जानकारी के अनुसार परियोजना में जाने के लिए चेक पोस्ट, कांटा घर पर वाहनों की इंट्री होती है. साथ ही ट्रांस्पोर्ट कंपनी द्वारा वाहनों का नंबर सहित पुरे कागजात के ‌साथ सूची बनाकर समक्ष पदाधिकारी से अनुमति ‌लिया जाता है. उसके बाद ही वाहन को परियोजना में प्रवेश करने की अनुमति मिलता है. क्या जब्त हाइवा का अनुमति लिया गया था. नहीं लिया गया तो किसके इशारे पर हाइवा कोलडंप तक पहुंचा?. चेक पोस्ट का खाता में हाइवा का अंकित किया गया है. नहीं तो क्यों?. इसका खुलासा जांच के बाद ही होने का बात कहा जा रहा है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया