बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने जीविका के 2446 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति ‘जीविका’ के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 2446 नवचयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और 5 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

यह सिर्फ नौकरी नहीं, दायित्व है”

नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि यह नियुक्ति केवल रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का दायित्व भी है।

उन्होंने कहा,आप सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ कार्य करें। गरीब तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जीविका महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आंदोलन है।”_

जीविका की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में जीविका ने बिहार में महिला सशक्तिकरण की क्रांति लाई है।

  • वर्तमान में बिहार में 10,49,411 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1 करोड़ 81 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आर्थिक-सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
  • राज्य में 30 लाख से अधिक लखपति दीदी तैयार हुई हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।
  • वर्ष 2006-07 में महिलाओं की भागीदारी नगण्य थी, जो आज बढ़कर लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ तक पहुंच गई है।

सरकार के ऐतिहासिक फैसले

सीएम ने कहा कि महिलाओं से संवाद के आधार पर सरकार ने कई निर्णय लिए हैं:

  1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह की गई।
  2. 1 करोड़ 70 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली दी जा रही है।
  3. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये की पहली किस्त भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि 2006 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देने का निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण की नींव बना।

उपस्थित रहे

समारोह को ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार और ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जीविका की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

error: