बिहार

सभी वर्गों को साथ लेकर सीएम नीतीश ने किया न्याय के साथ विकास 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन संपत चक के सभी पंचायतो में विकास दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में संपतचक प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सह उप प्रमुख रंजीत कुमार युवा जदयू नेता सह भेलवाड़ा दरियापुर पंचायत मुखिया पति रॉकी कुमार समेत संपतचक प्रखंड के सभी जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संपतचक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार बिहार में सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर न्याय के साथ विकास की जो नई गाथा लिखी है वह देश और दुनिया में चर्चा का विषय है।रॉकी कुमार ने कहा सीएम नीतीश के विकास कार्य से ही लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से भी जानते हैं। आज यह संकल्प लिया गया है कि सीएम नीतीश द्वारा किए गए विकास कार्यों की को आम जनता के बीच जाकर बताने का काम किया जाएगा।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा