झारखण्ड

सीएम हेमंत की सभा, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): जिला प्रशासन की ओर से धनबाद के गोल्‍फ ग्राउंड में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे. बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोल्‍फ ग्राउंड समारोह स्‍थल पर पहुंचे. जहां सैकड़ों की संख्‍या में जुटे लोग कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि का इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास झारखंड सरकार की प्राथमिकता है.पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीब 12.45 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचने का कार्यक्रम तय था. लेकिन बताया जाता है कि आज ही रांची में एनडीए की राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने की वजह से सीएम के धनबाद पहुंचने में देरी हुई. अब वह करीब दो बजकर 50 मिनट पर बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे. यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह गोल्फ ग्राउंड आएंगे. समारोह में लगभग दो घंटे तक मुख्‍यमंत्री रुकेंगे. उसके बाद बरवाअड्डा हवाईअड्डा से रांची लौट जाएंगे

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया