बिहार

शास्त्रीनगर थाना का नगर पुलिस अधीक्षक मध्य दीक्षा ने किया औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना दीक्षा द्वारा शास्त्रीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों एवं लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में दीक्षा ने थाने में रखे अभिलेखों की सुसंगतता, मालखाने में जब्त सामग्रियों की स्थिति तथा CCTNS के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने सिरिस्ता में कार्यरत कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

लंबित कांडों के अनुसंधान की धीमी प्रगति पर नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामलों के ससमय निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: