बिहार

बिना वीज़ा भारत में प्रवेश कर रहा चीनी नागरिक जोगबनी ICP पर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 04 मई 2026 को एसएसबी की ड्यूटी पार्टी ने जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान झोउ हुआन (जन्म तिथि: 20 जनवरी 1985, निवासी- हुनान, चीन) के रूप में हुई।

आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना किसी वैध वीज़ा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। इसके बाद एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जोगबनी थाना, जिला अररिया के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: