बिहार

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क 3 वर्षों में नहीं हुआ निर्माण कार्य पूर्ण, आवागमन में हो रही है परेशानी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के कन्हैली में 3 वर्षों में नहीं हुआ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण कार्य पूर्ण। योजना बोर्ड के अनुसार यह सड़क शहाबुद्दीन चौक से कंपनी सड़क शिव मंदिर होते हुए दरगाहीगंज सीमा तक जाती है। जिसकी कुल लंबाई-6.880 किलोमीटर है। लागत 549.074 लाख है। कार्य प्रारंभ की तिथि- 02-09-2023 तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि-01-09-2024 है। इस योजना के संवेदक- शंकर कंस्ट्रक्शन पंचगछिया(सहरस) कार एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल फारबिसगंज,है। संवेदक के द्वारा सड़क पर मानक मापदंड के विपरीत पत्थर बिछा कर बरसों पहले कार्य बंद कर चला गया जिससे आए दिन लोगों को चलने में काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस रास्ते से लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है प्रत्येक दिन बाइक सवार लोग फिसल कर नीचे गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को देखने वाला कोई नहीं है। न तो कोई समाज सेवी और न ही जनप्रतिनिधि है।

क्या कहते है पंचायत समिति सदस्य कुलदीप कुमार यादव:-

सड़क को लेकर पंचायत समिति सदस्य कन्हैली कुलदीप कुमार यादव ने कहा यह सड़क 1 वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो जाना था। जो अब तक नहीं बना है। ठेकेदार घटिया सामग्री देकर पत्थर डालकर छोड़कर चला गया है। जिससे आए दिन दुर्घटना घटती रहती है। इसको देखने वाला कोई नहीं है। हम लोगों के द्वारा कई बार विभागीय अधिकारी को सूचना भी दिया गया परंतु किसी ने इस बार ध्यान नहीं दिया है। सड़क निर्माण कार्य अगर जल्द पूर्ण नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Advertisements
Ad 1

जानिए विभागीय अधिकारियों से:-


कार्यपालक अभियंता निकेत कुमार, सहायक अभियंता शंभू कुमार, कनीय अभियंता राजकुमार निराला ने कहा है कि संवेदक से बात हुई है।10 दिसंबर 2025 तक कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर उक्त संवेदक के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा

अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

error: