बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनासिटी का दौरा कर पूजा-अर्चना कर माँ से मांगी दुआएं

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नवरात्र के अष्टमी के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पटना सिटी का दौरा कर अगम कुआँ स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महागौरी के रूप में माँ की पूजा अर्चना की और राज्य में अमन चैन के लिए दुआए मांगी. वहीं बिहारवासियो को दुर्गा पूजा पर बधाई दी. इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और पटना की मेयर सीता साहू भी मौजूद थे. फिर मुख्यमंत्री जी शीतला मंदिर के दर्शन के बाद ऐतिहासिक शक्ति पीठ बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे, जहां मां की पूजा अर्चना और मां की आरती की. मुख्यमंत्री जी बड़ी पटन देवी से पूजा कर शक्ति पीठ छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे, जहां माँ की आरती कर पूजा अर्चना की और बिहार की तरक्की की कामना की. फिर इनका दौरा छोटी पटनदेवी का दर्शन कर ऐतिहासिक मारूफगंज मंडी के बड़ी देवी पूजा स्थल पहुंचे, साथ ही दलहट्टा के मझली देवी जी स्थल पहुंच कर माँ का दर्शन किया और माँ के महागौरी रूप का पूजा की और प्रदेश वासियो को दुर्गा पूजा की बधाई दी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: