क्राइमबिहार

अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक की गोली मारकर हत्या!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): नवरात्र का त्योहार है और इस बीच भी अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं. अपराधी बिना किसी भय के लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जहां अपराधियों ने मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. ताजा मामला है चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज जालान स्कूल के पास बीती रात की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर पटना पुलिस की पोल खोल दी है.

हत्या से इलाके में मचा हड़कंप-

नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी था, इस दौरान अपराधियों ने सरेआम एक 25 वर्षीय बबलू चौधरी को गोली मारकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. हत्या के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

अपराधी पुलिस को दे रहे चुनौती-

आपको ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही चौक थाना क्षेत्र में शीश कारोबारी को अपरधियों ने हत्या कर दिया था लेकिन अभी भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. वहीं शीश कारोबारी की हत्या के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री भी परिजनों से मिलने उनके आवास पहुँचे थे लेकिन उसके बाद भी अपराधी पुलिस के चंगुल से कोसो दूर है. और एक बार फिर अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

Related posts

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

आलमगंज थाना को मिला नया भवन, आधुनिक सुविधाओं से लैस थाने का उद्घाटन

फतुहा दियारा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर फरार

error: