ताजा खबरेंबिहार

कोलकाता में 145 फीट ऊंचा ‘बुर्ज खलीफा’ को देखने के लिए उमड़ रही भीड़

कोलकाता(न्यूज़ क्राइम 24): नवरात्र का शुभारंभ षष्ठी पूजन से शुरू हो गया है, ये बंगाली समाज का सबसे बड़ा पर्व है, जो दशमी तिथि तक चलता है. इन दिनों सभी ने अपने-अपने तरीके से पंडाल बनाये है, लेकिन अगर बात कर ली जाए कोलकाता की तो वो सबसे हटकर और बेहद अलग है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है, लोग दूर-दूर से इस पंडाल को देखने आ रहे है.

कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया है. यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसे देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ कुछ उमड़ रही है, लगातार लोग फ़ोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है.

Advertisements
Ad 1

ऐसा बताया जा रहा है कि यह पंडाल साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में तैयार किया गया है. 145 फीट ऊंचा यह पंडाल 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है. इसमें रोशनी की व्यवस्था भी बेहद शानदार तरीके से की गई है. इसी के चलते यह पंडाल पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस विशेष पंडाल को बनाने के लिए 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक दिन रात मेहनत की है. फिलहाल यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में इस कला की खूब तारीफ हो रही है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: