बिहार

पटना में मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

20251006 155757

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार हुए और भूतनाथ स्टेशन तक की सवारी की।

इस मौके पर सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। खास बात यह रही कि बिहार की बेटी स्वामी मौर्य ने ट्रेन चलाकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी समेत कई अन्य मंत्री और अधिकारी उपस्थित थे। आम यात्रियों के लिए पटना मेट्रो की सवारी मंगलवार से शुरू होगी।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!