बिहार

वार्ड 67 में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों की सेवा में जुटे रहे स्थानीय पार्षद और समाजसेवी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ वार्ड संख्या 67 में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में छठ व्रतियों की सुविधा और सेवा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ घाटों पर उपलब्ध स्थान के अनुसार आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान जिला प्रशासन एवं विभिन्न पूजा समितियों के सहयोग से घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं के लिए खीर, हलवा, कचौड़ी, पूरी-सब्जी, दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच चाय, पानी, दूध और आम का दातुन भी उपलब्ध कराया गया। इस सेवा कार्य में मोहल्ले के सामाजिक एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

मौके पर पार्षद मनोज कुमार जायसवाल, विनय कुमार बिट्टू, रविरंजन जायसवाल, मयंक जायसवाल, महेश पासवान, पिंटू पासवान, राजी गोप, राजू पासवान, मनोज यादव, दामोदर प्रसाद, अजय मेहता, हरिमोहन यादव, विकास कुमार, पप्पू कुमार, अशोक कुमार, विनोद विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल, दिलीप शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, अक्षय कुमार, अशोक राय, शेखर जी, अंकित राय, मुन्ना गौड़ सहित दर्जनों पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे। सभी के सामूहिक सहयोग एवं प्रयास से वार्ड संख्या 67 में छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related posts

पटना सिटी में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य भर में 30 से अधिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण

पटना सिटी रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेवा शुरू कराने की पहल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन