बिहार

लोक आस्था और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ छठ प्रतिमा विसर्जन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

अररिया, रंजीत ठाकुर। लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के समापन के बाद सोमवार की संध्या फुलकाहा में भव्य प्रतिमा विसर्जन (जल प्रवाह) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। भगवान भास्कर एवं छठी मैया की प्रतिमा को भावभीनी विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आकर्षक भोकाल ग्रुप के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जय छठी मैया और भगवान भास्कर के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष साह, सचिव रंजीत ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार पोद्दार के नेतृत्व में की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष ठाकुर, अंकुर पोद्दार, मुकेश पोद्दार, रानू ठाकुर, ललित ठाकुर, संतोष ठाकुर, छोटू उर्फ राकेश साह, राजेश रजक, ललित झा, रवि ठाकुर, देवाशीष रक्षित, ऋषव ठाकुर, राजेश गुप्ता, मंतोष गुप्ता, नवनीत यादव एवं गौतम भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। आस्था और एकजुटता का संदेश देकर विदा हुई छठी मैया: प्रतिमा जल प्रवाह के साथ ही छठ महापर्व का आयोजन संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और श्रद्धा से मां छठी से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन ने एक बार फिर फुलकाहा की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश की।

Related posts

तीन किशोरों की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद एक-एक कर मिले तीनों के शव

संपतचक में छठ महापर्व पर रातभर गूंजे भक्ति गीत, भव्य जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ