बिहार

साज़िश व झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना कांड संख्या 279/21 में रम्भा देवी महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई उस महिला की मृत्यु अन्य बीमारी से हुई थी। यह कहना है उस गांव के ग्राम कचहरी के सरपंच, मुखिया, उपसरपंच एवं वार्ड सदस्यों का। उनलोगों ने साक्ष्य के रूप में रॉयल हॉस्पिटल खाजपुरा पटना का एक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसमें रंभा देवी का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजेटिव है। इसके साथ ही दूसरा प्रिस्क्रिप्शन सुपर स्पेशियलिटी किडनी क्लीनिक डॉक्टर हेमंत कुमार का है। जहाँ रंभा देवी का ईलाज चल रहा था। इसके अलावा दो और डॉक्टरों का प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत किया गया। सरपंच महाजनी देवी ने कुछ लोगों के साथ घटना की जानकारी लेने घटना स्थल एवं आस पास के लोगों से पूछ ताछ कर जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मामला हत्या का है ही नहीं। बेवजह निर्दोषों को फसाने के उद्देश्य से झूठा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।सरपंच के साथ मुखिया शकुंतला देवी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बांकीपुर चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यालय में बैठक

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

error: