बिहार

दूल्हा को बदले जाने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया

नालंदा(राकेश): नालन्दा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरांवा गाँव के महादलित टोला से आ रही है। जहां दूल्हा बदले जाने के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय बुद्धिजीवी लोग दूल्हा के साथ साथ माता, पिता एवं बराती पक्ष को अपने कब्जे में लेकर माव लिंचिंग से बचा लिया। बताया जाता है कि डुमराँवा गांव में नवादा जिले से बारात आयी थी। लेकिन गाल सेंकी के दौरान लड़का को बदले जाने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

फिर किया सभी को अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने की प्रयास किया। वही घटना की जानकारी डीएसपी सदर को मिलते ही स्थानीय पुलिस भेज कर सभी को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि आठ महीने पूर्व करीब एक लाख से ऊपर उपहार देकर रामजन्म मांझी के पुत्र से शादी तय किया था। फिलहाल लड़की पक्ष के लोग दिए गये राशि को बापस करने की मांग कर रहे है। इधर दूल्हा का कहना है कि हमे कहा गया कि तुम्हारे चाचा की नानी का तवियत खराब है। जिसे देखने चलो अब यहां लाकर मुझे जबरन शादी कराया जा रहा था।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: