बिहार

मोदी सरकार के कार्यों, उपलब्धियों की जानकारी घर घर पहुंचाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ भारतीय जनता पार्टी, नालंदा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष ई.रविशंकर प्रसाद सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिले के कतरीसराय, प्यारेपुर, छाछू विगहा सहित कई गांवों में जनसंपर्क चलाया जहां गांववासियों को मोदी सरकार द्वारा नौ सालों में किए गए कार्यों और उपलब्यों को बताया गया और पार्टी द्वारा प्रदत पत्रक को ग्राणीणों को दिया गया। इस अवसर पर ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के नीति से कार्य करने की शैली से अब गांवों में भी परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के हर गांव को शहर से जोड़ने का जो बड़ा काम आरंभ करवाया था अब मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तेजी से पूरा हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से गांवों में भी अब शहर की सुविधाएं पहुंचने लगी है। जिन गांवों में पहले सड़कें नहीं हुआ करती थी, अब सड़कें उपलब्ध हैं, जिन गांवों में बिजली नहीं हुआ करती थी अब भरपूर बिजली उपलब्ध है, हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध है। देश में 2014 के पहले बड़ी संख्या में अंधेरे में डुबा रहने वाले गांव भी अब रौशन हैं। अब देश का कोई ऐसा गांव नहीं जहां बिजली न हो। गांवों में भी शहरों की तरह सुविधाएं पहुंचने से गांवों की सूरत बदल रही है और गाँव के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलने लगा है।

मोदी जी के द्वारा लागू किए गए किसान सम्मान योजना किसानों के मुश्किलों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मोदी जी के द्वारा देश के किसानों की आय बढ़ाने की भरपूर प्रयास किया जा रहा है। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव लोगों की मुश्किलों को आसान बना रहा है। गांव के लोग मोदी जी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।इस अवसर पर जिला मंत्री रवि राज, कतरीसराय मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, निर्मल कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री विनोद कुमार, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार, गुड्डू, मनोहर कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: