पंजाब

देर रात कंडी नहर में गिरी कार, चालक की मौके पर ही मौत!

पंजाब, प्रवीन सोहल। मंगलवार रात कंडी नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रोहित कुमार शैंकी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव रणसोता है, जो गांव नंगल बिहालां में वॉलपैरिंग की दुकान चलाता था।

बताया जा रहा है कि 25 मार्च की रात को वह अपनी दुकान बंद करके अपनी कार नंबर पीबी54-डी-4373 में कंडी नहर के रास्ते अपने रिश्तेदारों के गांव गोईवाल जा रहे थे। जब वह नारनौल गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर कंडी नहर में गिर गई।

हाजीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कार चालक रोहित कुमार सनकी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा